फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ASI son entered the house and shot the girl in Punjab

Punjab: एएसआई के लड़के ने घर में घुसकर युवती को गोलियां मारी, केस दर्ज, दो साल से युवती को कर रहा परेशान

Sat, 28 Jan 2023 08:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 08:02 PM IST
सार

आरोपी दो साल से युवती को परेशान कर रहा था। मीराकोट इलाके में घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया गया। एएसआई के लड़के ने युवती को गोलियां मारी है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
ASI son entered the house and shot the girl in Punjab
गोली मार दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के अमृतसर के कैंटोनमेट थानातंर्गत फ्रेंड्स एवेन्यू में एएसआई के लड़के राजविंदर सिंह ने शुक्रवार की रात एक युवती के घर में घुस कर उसे गोलियां मार दी। आरोपी पिछले दो सालों से युवती को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन


शुक्रवार रात वह अपने एक अन्य साथी के साथ युवती के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी हुई युवती को एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर खुशबू शर्मा ने बताया कि इसमें फिलहाल दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गुरदासपुर निवासी सिकंदर ने आरोप लगाया कि अमृतसर पुलिस लाइन में तैनात एएसआई अमरजीत सिंह का लड़का राजविंदर सिंह उनकी भतीजी अनमोलदीप सिंह को पिछले दो साल से परेशान कर रहा है। इसे लेकर उनकी भतीजी कई बार विरोध कर चुकी थी। करीब आठ माह पहले आरोपी राजविंदर सिंह जबरन उनके घर में घुस आया था। तब अनमोलदीप कौर के पिता और उनके भाई नौनीहाल सिंह घर थे। दोनों में झड़प हुई और आरोपी जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदर सिंह ने आरोप लगाया कि राजविंदर ने अपने पिता की मदद से उनके भाई नौनीहाल पर हत्या प्रयास का केस दर्ज करवाया था। जिसमें उसके भाई पिछले सात महीन से जेल में बंद हैं। बावजूद आरोपी लगातार अमोलकदीप कौर को परेशान कर रहा था।

कुछ दिन पहले उनकी भतीजी ने उन्हें फोन पर बताया था कि राजविंदर उसे दोबारा परेशान कर रहा है। जब उन्होंने आरोपी को समझाने का प्रयास किया तो उसने उन्हें रंजीत एवेन्यू चौकी में बात करने के लिए बुलवा लिया।


उन्होंने बताया कि वहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया था कि आरोपी दोबारा कभी भी अनमोलदीप को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद वह गुरदासपुर चले गए। फिर आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ अनमोलदीप के घर घुसा और उसे तीन गोलियां मारकर जख्मी कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने उनकी भतीजी अनमोलदीप को अस्पताल में दाखिल करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed