फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, son, murder, father, eight, arrest

बेटा ही निकला पिता का कातिल

Sat, 04 Jul 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sat, 04 Jul 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
गांव किरतोवाल में सोते समय तेजधार हथियारों से कत्ल किए गए निर्मल सिंह के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार बेटे ने ही पिता का सुपारी देकर कत्ल कराया था। पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी (डी)  जगमोहन सिंह ने मीडिया को बताया कि जोधबीर सिंह ने सुपारी देकर जमीन के लालच में अपने पिता निर्मल सिंह का कत्ल कराया था। उन्होंने बताया कि इथाना हरिके की पुलिस ने पहले मृतक के लड़के जोधबीर सिंह के बयानो के आधार पर गांव के ही 4 व्यक्तियों खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने फिंगर प्रिंट व डॉग स्क्वाएड बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करने के बाद मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया गया है। उन्होंने  बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मृतक निर्मल सिंह के किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। वह महिला निर्मल सिंह से अपने पिता सुलक्खण सिंह को मारने की बात कहती रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कहती थी कि निर्मल सिंह अपने पिता को मार कर सारी जमीन अपने नाम करा ले औ अपने बेटे जोधबीर को बेदखल करके सारी जमीन मेरे नाम करवा दे। इसकी भनक जोधबीर सिंह को लग गई। इसके बाद जोधबीर सिंह ने अपने साथी लखबीर सिंह उर्फ काला, सिमरप्रीत सिंह उर्फ सिम्मू से बातचीत की तो उन्होंने कत्ल के लिए ढाई लाख रुपये में सौदेबाजी कर ली।


इसके बाद लखबीर सिंह ने अपने दोस्त प्रेम सिंह, संदीप सिंह, हीरा सिंह, गुरप्रीत सिंह व लाल सिंह  के साथ मिलकर निर्मल सिंह का कत्ल कर दिया। मामले में पुलिस ने बेटे आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लाल सिंह अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed