फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   amritsar, SDM, attack, dowry, tarantaaran

दहेज के लिए तरनतारन की एसडीएम पर जानलेवा हमला

Thu, 09 Jul 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 09 Jul 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
तरनतारन की एसडीएम डॉ. अनुप्रीत कौर पर बुधवार रात उनके पति बच्चित्तर सिंह ने जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने एसडीएम के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने थाना सिटी में दी शिकायत में बताया कि उनकी शादी आठ माह पहले कबड्डी के ओलंपिक खिलाड़ी बच्चित्तर सिंह के साथ हुई थी। बच्चितर सिंह उनके ही घर पर रहता था। उन्होेंने आरोप लगाया कि उनका पति दहेज की मांग करता था और उनसे मारपीट करता था।
विज्ञापन


पति की मारपीट से तंग आकर उन्होंने अपने मायके से पांच लाख रुपये लाकर अपने पति को दे दिए ताकि वह कोई व्यापार कर ले। इसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। उसने और ज्यादा रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने जब अपने पति को फिर से मांगे गए पांच लाख रुपये देने से इंकार किया तो उसने उनसे मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही दुपट्टे से गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। एसडीएम ने आरोप लगाया है कि जाते समय वह उनके गले से सोने की चेन उतारकर ले गया है।


तरनतारन के एसपी हेड क्वार्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस बच्चित्तर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार थाना सिटी की पुलिस ने एसडीएम के पति को बुधवार रात ही हिरासत में ले लिया था। उसकी कार भी थाना सिटी परिसर में खड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed