{"_id":"5dcd36ea8ebc3e5b2b25ad77","slug":"a-farmer-murdered-in-firozpur-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों ने पीट-पीटकर किसान को मार डाला, खेत में पराली जाने पर हुआ था विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात लोगों ने पीट-पीटकर किसान को मार डाला, खेत में पराली जाने पर हुआ था विवाद
Thu, 14 Nov 2019 04:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 14 Nov 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गुरुहरसहाए के अंतर्गत गांव पिंडी में धान कटाई के दौरान साथ के खेतों में पराली चली जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर सात लोगों ने एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि किसान के चचेरे भाई को गंभीर जख्मी कर दिया। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने गुरुवार को जख्मी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
कश्मीरी लाल निवासी गांव पिंडी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने खेतों में धान की कटाई मशीन के जरिये कर रहा था कि साथ में लगते आरोपी गुरबख्श राम के खेत में पराली चली गई। इसी बात को लेकर गुरबख्श राम और उसके छह साथियों ने कश्मीरी लाल को पीटना शुरू कर दिया। कश्मीरी लाल ने शोर मचाया तो उसके चाचा का बेटा विश्वा मित्र (38) वहां पहुंच गया और उसे छुड़वाने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
आरोपियों ने विश्वा मित्र को बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया। जख्मी हालत में विश्वा मित्र को गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कश्मीरी लाल के बयान पर आरोपी गुरबख्श राम, सतपाल, सुखविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, अर्शदीप सिंह, पप्पू व विनोद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। सब-इंस्पेक्टर तरसेम शर्मा के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन