{"_id":"5b88218542c792466408d588","slug":"91535648133-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का नाम पूछने के बाद नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व सैनिक पर की फायरिंग,बाजू में लगी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव का नाम पूछने के बाद नकाबपोश बदमाशों ने पूर्व सैनिक पर की फायरिंग,बाजू में लगी गोली
Updated Thu, 30 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव का नाम पूछने के बाद पूर्व सैनिक पर की फायरिंग, बाजू में लगी गोली
हिम्मत दिखाकर जवाब में लहूलुहान पूर्व सैनिक ने भी तीन हवाई फायर कर दौड़ाए बदमाश
बटाला से अमृतसर किया रेफर, थाना सदर पुलिस ने दो बदमाशों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव धीर के पास सैर कर रहे एक पूर्व सैनिक से बाइक पर नकाबपोश दो युवकों ने पीछे से आकर पहले पूर्व सैनिक से गांव का नाम पूछा। जब पूर्व सैनिक ने गांव का नाम धीर बताया तो नकाबपोश दोनों बदमाश एक किलोमीटर आगे निकल गए और दूर जाकर रुक गये। सैैर करता-करता पूर्व सैनिक जब दोबारा उनके पास पहुंचा तो उनमें से एक बदमाश ने अपनी रिवाल्वर निकाली और पूर्व सैनिक पर गोलियां चला दी। हमलावरों ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली पूर्व सैनिक की बाईं बाजू पर लगी, जबकि दूसरा फायर खाली चला गया। जब तीसरा फायर करने लगे तो बदमाशों की रिवाल्वर ने काम करना बंद कर दिया। वहीं लहूलुहान हालत में आत्मरक्षा के लिए पूर्व सैनिक ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायर किए तो बदमाश घबरा गए औैर फरार हो गए।
इस संबंध में घायल पूर्व सैनिक गांव सुनैया के रहने वाले गुरदीप सिंह (49) पुत्र मंगल सिंह ने बताया है कि वह रात को करीब साढ़े आठ बजे अपने घर से सैर करता-करता गांव धीर के पास चला गया। जब वह गांव धीर के पास सैैर कर रहा था तो रात के अंधेरे में पीछे से एक पल्सर बाइक पर सवार हो कर दो युवक आए। उनमें से एक ने उनसे गांव का नाम पूछा और नाम पूछकर दोनों बदमाश बाइक पर करीब एक किलोमीटर आगे निकल गए और अंधेरे में खडे़ हो गए। जैसे वह उसका इंतजार कर रहे हों। जैसे ही वह सैर करता उनके पास पहुंचा तो उनमें से एक ने रिवाल्वर निकाला और उस पर फायरिंग कर दी। एक फायर उसकी बाजू पर लगा, दूसरा खाली चला गया जब तीसरा फायर करने लगे तो उनकी गोली रिवाल्वर में फंस गई। रिवाल्वर काम करता बंद देख एक बदमाश दूसरे को अपना रिवाल्वर देने के लिए कहने लगा। गुरदीप सिंह ने आगे बताया कि वह लहूलहान होकर नीचे गिर गया और दोनों बदमाश उसकी ओर बढ़ने लगे। इसी दौरान उसने हिम्मत से काम लेते हुए उसने अपना लाइसेंसी रिवाल्वर निकाला और आत्मरक्षा के लिये तीन हवाई फायर कर दिए। जवाबी फायर के बाद दोनों सहमे हमलावर मौके पर से फरार हो गए। पूर्व सैनिक गुरदीप सिंह ने बताया कि अगर वह जवाबी फायर न करता तो बदमाश उसके सिर में गोली मारने की तैयारी कर रहे थे। थाना सदर बटाला के एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस ने घायल पूर्व सैनिक गुरदीप सिंह के बयान पर दो बदमाशों के खिलाफ धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल घायल गुरदीप सिंह का इलाज अमृतसर के एसकार्ट अस्पताल में चल रहा है।
फोटो- 30जीडीआरबीटीएलपी02
कैप्शन- अस्पताल में उपचारधीन घायल पूर्व सैनिक गुरदीप सिंह