फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर ग्रांट के खुर्द-बुर्द करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर ग्रांट के खुर्द-बुर्द करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर ग्रांट के खुर्द-बुर्द करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

गांव के विकास के लिए आई ग्रांट को खुर्दबुर्द करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। गांव के विकास के लिए आई सरकारी ग्रांट खुर्दबुर्द करने के आरोप में फतेहगढ़ चूड़ियां पुलिस ने गांव घाड़कियां की महिला सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

थाना फतेहगढ़ चूड़ियां के प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि गांव घाड़कियां की महिला सरपंच रूपिंदर कौर निवासी गांव घाड़कियां और पंचायत सचिव सिमरनजीत सिंह निवासी गांव घोनेवाल पर आरोप था। उन्होंने 2014 से लेकर 2017 तक आई सरकारी ग्रांट में से 10 लाख 19 हजार 170 रुपये का गबन किया है। इसके बाद डीडीपीओ और बीडीपीओ फतेहगढ़ चूड़ियां की ओर से जांच के बाद एसएसपी बटाला के निर्देशों पर सरकारी ग्रांट खुर्दबुर्द करने के आरोप में उक्त महिला सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed