फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घरवाले रात को सोते रहे,चोर घर से 3

घरवाले रात को सोते रहे,चोर घर से 3

Tue, 26 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
घरवाले रात को सोते रहे,चोर घर से 3
घर वाले सोते रहे और हो गई चोरी
विज्ञापन

बटाला।
मोहल्ला न्यू हरनाम नगर बखेवाल में सोमवार की रात घर वाले गहरी नींद में सोते ही रहे और चोर घर से 38 तोले सोने के जेवरात और 75 हजार चुरा ले गए। मंगलवार को सुबह ही घर वालों को पता चला। इस पर थाना सिविल लाइन को घटना की जानकारी दी गई।
पारिवारिक सदस्यों में चाचा सविंदर सिंह ने बताया कि घर में सिर्फ ननद भाभी के अलावा घर के तीन बच्चे थे। सभी एक ही कमरे में सो हुई थे। मंगलवार को सुबह जब पारिवारिक सदस्य उठे तो उन्होंने देखा कि सिर्फ मम्टी के रोशनदान की जाली टूटी थी और अलमारी का सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा हुुआ था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामला संदिग्ध है, क्योंकि सीढ़ियों की मम्टी का दरवाजा भी बंद था और गेट का ताला भी नहीं टूटा। सवाल यह है कि चोर घुसे कहां से। उन्होंने बताया कि जिस मम्टी के रोशनदान की जाली को तोड़ा गया है, वहां से आदमी बहुत ही मुश्किल से घुस सकता है। सविंदर सिंह ने बताया कि चोरों ने घर की अलमारी में रखा 38 तोले सोना और 75 हजार रुपये चोरी किए हैं। एसआई शिव कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed