फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी

विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी

Mon, 03 Dec 2018 10:18 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी
विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार की ठगी
विज्ञापन

पैसे वापस न मिलने पर जहर खाकर दी जान
एजेंट दंपति समेत चार लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन धारीवाल के अंतर्गत विदेश भेजने के नाम पर 14 लाख 50 हजार रुपये की ठगी से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। धारीवाल पुलिस ने आरोपी दंपति समेत चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर सर्बजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता दविंद्र कौर पत्नी बलजिन्द्र सिंह निवासी गांव मल्लियां फकीरां ने बताया कि उसके पति बलविन्द्र सिंह को साथ लेकर कुलविन्द्र सिंह निवासी नौशहरा मझा सिंह और जोगिन्द्र सिंह निवासी लाल बाग धारीवाल अपने लड़के को विदेश भेजना चाहते थे। उन्होंने एजेंट दंपति जौनसन मसीह और उसकी पत्नी अंजु निवासी धारीवाल से संपर्क किया। इस संबंधी दोनों ने 14 लाख 50 हजार रुपये शिकायतकर्ता के पति बलविन्द्र सिंह के माध्यम से एजेंट दंपति को दे दिए। बाद में उन्होंने इनके बेटों को विदेश नहीं भेजा। इस दौरान शिकायतकर्ता के लड़कों को पुलिस में नौकरी मिल गई। इस कारण एजेंट दंपति ने बलविन्द्र सिंह को 7-7 लाख रुपये के दो चेक दिए थे जो बाउंस हो गए। पैसे वापस न मिलते देख कुलविंद्र सिंह और जोगिन्द्र सिंह दोनों उनके पति को पैसे न देने के कारण धमकियां दे रहे थे। वहीं एजेंट दंपति भी पैसे वापस नहीं कर रहा था। पैसे वापस मांगने पर वह धमकियां भी दे रहे थे। महिला ने बताया कि धमकियों से दुखी होकर उसके पति ने 1 दिसंबर को जहर निगल लिया। दो दिसंबर को अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दंपति समेत कुलविन्द्र सिंह और जोगिन्द्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed