{"_id":"5bbb8d09867a5528417455b3","slug":"71539017993-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुक्खा भिखारीवाल तथा इग्ल गैंग का सदस्य काबू, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुक्खा भिखारीवाल तथा इग्ल गैंग का सदस्य काबू, दो फरार
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुक्खा भिखारीवाल और इगल गैंग का सदस्य काबू, दो फरार
32 राउंड कारतूस और एक अवैध पिस्तौल बरामद
किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गैंगस्टर सुक्खा भिखारीवाल तथा इगल गैंग से संबंधित एक सदस्य को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी पुलिस को 32 कारतूस तथा एक अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई। इस संबंध में एआईजी (सीआई) पठानकोट दिलबाग सिंह ने बताया कि सब यूनिट डेरा बाबा नानक सीआईए के इंचार्ज एएसआई वरिंदर सिंह को किसी मुखबिर ने सूचना दी कि इन गैंग के चार सदस्य किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
मुखबिर ने बताया कि गैंग के चार सदस्य राकेश कुमार (गेछी, दीप) पुत्र ताज्जा मसीह निवासी गोहत पोकर थाना तिब्बड़, सन्नी मसीह पुत्र ताज्जा मसीह निवासी गोहत पोकर, हरप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी सिविल लाइन गुरदासपुर, सुक्खराज उर्फ सुक्ख निवासी गांव लखनपाल, लक्की मसीह पुत्र अमानत मसीह निवासी मुन्नन कलां थाना भैणी मिआं खां हैं। एएसआई वरिंदर सिंह ने पुलिस बल के साथ अड्डा पुल गाजीकोट के पास तीन युवकों को पुल की आड़ में सलाह करते देखा। पुलिस को देख तीनों हरकत में आए और दोपहिया वाहनों पर फरार होने की कोशिश की। पुलिस ने जूपिटर चलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पल्सर सवार फरार हो गए। गिरफ्तार युवक की पहचान सन्नी मसीह पुत्र ताज्जा मसीह के रूप में हुई। उसके पास से एक मेड इन इटली पिस्तौल और 6 कारतूस बरामद हुई। दोपहिया की तलाशी पर उसमें से 20 कारतूस, एक लोडिड मैगजीन, जिसमें 6 कारतूस थे बरामद हुए। पकड़े गए सन्नी ने बताया कि भागने वालों में भाई राकेश कुमार और उसका दोस्त सुखराज था। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।