{"_id":"5b6f0e384f1c1be6258b4591","slug":"61534004792-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद में सख्त कानून होने के बावजूद दोषी खुद को बचाने में हो जाते है सफल- भगवंत मान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संसद में सख्त कानून होने के बावजूद दोषी खुद को बचाने में हो जाते है सफल- भगवंत मान
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप पर सख्त कानून है, फिर आरोपी बचने में हो जाते हैं सफल : भगवंत मान
पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और नौकरी देने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। थाना धारीवाल के अधीन पड़ते एक गांव की रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद कत्ल कर दिया गया था। शनिवार को सांसद भगवंत मान ने पीड़ित परिवार से मिलकर दुख जताया। भगवंत मान ने कहा कि ऐसी घटनाओं से लोगों की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है और ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा देनी चाहिए। ताकि आगे से ऐसी घटना न हो सकें। उन्होंने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा देने के लिए भले संसद में सख्त कानून पास किया गया है, मगर फिर भी आरोपी अपने आपको को बचाने में सफल हो जाते हैं। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने भगवंत मान को बताया कि जिस कोठी में उनकी बच्ची का शव मिला है, उसके मालिक के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद मान ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात करके बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कहा। मान ने कहा कि उनकी पार्टी से संबंधित विदेश में रहने वाले एनआरआई से संपर्क करके जल्द ही उनको आर्थिक सहायता दिलाएंगे। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ परिवार के एक सदस्य को योग्यता अनुसार नौकरी दी जाए। पीड़ित परिवार को जब भी कोई जरूरत पड़ी तो आम आदमी पार्टी उनको पूरा साथ देगी। इस मौके पर कुलदीप सिंह धालीवाल प्रधान माझा जोन, डा. कमलजीत सिंह प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष शेरी कलसी, मनजिंदर सिंह सिद्धू यूथ प्रधान उपस्थित थे।
11जीडीआर7- पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते भगवंत मान।