{"_id":"5c8bdb79bdec22145b20dda4","slug":"51552669561-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से 49 लाख 17 हजार का सोना बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट से 49 लाख 17 हजार का सोना बरामद किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट पर 1 किलो 492 ग्राम सोना पकड़ा
विज्ञापन
अमृतसर। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तैनात सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने मुंबई के एक व्यक्ति को एक किलो 492 ग्राम सोने के साथ गिरफ्तार किया है। सोने की कीमत 49 लाख 17 हजार बताई गई है। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार ने बताया की मुंबई निवासी इंडिगो एयरलाइंस 6ई-के माध्यम से बंगलूरू से अमृतसर आ रहा था। कस्टम विभाग को जानकारी थी कि फ्लाइट में जो यात्री आ रहा है, वह सोने की तस्करी में शामिल है। जब उड़ान एयरपोर्ट पहुंची तो जांच शुरू की। व्यक्ति के समान की तलाशी ली गई और उसमें कुछ भी बरामद नहीं हुआ। जब उसे अपने जूते उतरने को कहा गया तो उसने पहले आनाकानी की। बाद में जूते उतारे तो सोल की परतों में सोने के दस पीस बरामद हुए। कस्टम अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।