फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चाबी गैंग के बाद भाई कन्हैया स्नैचर गैंग पर पुलिस की नजर 15-38-55

चाबी गैंग के बाद भाई कन्हैया स्नैचर गैंग पर पुलिस की नजर 15-38-55

Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
चाबी गैंग के बाद भाई कन्हैया स्नैचर गैंग पर पुलिस की नजर 15-38-55
चाबी गैंग के बाद भाई कन्हैया गिरोह टारगेट
विज्ञापन

गैंग के मुख्य सरगना की पहचान हुई, कई सदस्य हिमाचल के
जितेंद्र शर्मा
पठानकोट।
शहर में लगातार हो रही लूट की वारदातों चाबी गिरोह के अलावा भाई कन्हैया गैंग का भी हाथ है। यह सुराग लगने पर पुलिस की निगाह कन्हैया गैंग पर है। पुलिस ने गैंग के सरगना की भी पहचान कर ली है। गैंग के सदस्यों को दबोचने के लिए सिविल कपड़ों में पुलिस मुलाजिमों को तैनात करने के अलावा मुखबिरों का जाल भी फैला दिया गया।
बीते दिनों शहर में करीब दो हफ्तों में दस के करीब लूट की घटनाएं घटी। इसके बाद सिटी पुलिस ने चाबी गिरोह के मुख्य सरगना हर्ष उर्फ चाबी समेत तीन सदस्य गिरफ्तार किए थे। गिरोह के सरगना मास्टर माइंड हर्ष उर्फ चाबी पुलिस कस्टडी से भाग निकला था। पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया था। डीएसपी सिटी शीतल सिंह ने बताया चाबी गिरोह के बाद अब पुलिस की जांच में भाई कन्हैया स्नैचर गैंग के बारे में पता चला है। पुलिस ने इसके मुख्य सरगना गौरव की भी पहचान कर ली है। पुलिस के मुताबिक गौरव वही स्नैचर है जो बीते दिनों चिल्ड्रेन पार्क के समीप एक महिला का पर्स छीनकर भागा था। भाई कन्हैया गैंग में लोकल युवकों के अलावा कुछ सदस्य हिमाचल प्रदेश के क्षेत्र नूरपुर के भी हैं। डीएसपी ने बताया कि कन्हैया गैंग के सदस्यों को पकड़ने के लिए सिविल कपड़ों मे पुलिस कर्मी तैनात हैं। इसके अलावा मुखबिरों को सक्रिय कर दिया गया है। शहर में पैनी नजर रखी जा रही है। पहचान में आ चुके स्नैचरों को पकड़ने के लिए धरपकड़ भी जारी है।
विज्ञापन


चाबी गैंग के मुन्ना, काका की हुई पहचान
डीएसपी सिटी शीतल सिंह ने बताया कि चाबी गिरोह के दो सदस्य फरार हैं। फरार सदस्यों की पहचान भी कर ली गई है। लुटेरा काका गेंजा ढाकी क्षेत्र का रहने वाला है। दूसरा लुटेरा मुन्ना है, जो बीते दिनों डाकखाना चौक में एक दुकान के गल्ले से कैश लेकर भागा था। पहचान के बाद दोनों को काबू करने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed