फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हरविंदर सोनी के घर तथा दफ्तरों में बम स्क्वाड ने की चैकिंग।

हरविंदर सोनी के घर तथा दफ्तरों में बम स्क्वाड ने की चैकिंग।

Tue, 02 Apr 2019 10:42 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 02 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
हरविंदर सोनी के घर तथा दफ्तरों में बम स्क्वाड ने की चैकिंग।
हरविंदर सोनी के घर और दफ्तरों में बम स्क्वाड ने की चेकिंग।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। पंजाब पुलिस के बम निरोधक दस्ते की ओर से मंगलवार सुबह शिवसेना बाल ठाकरे के राज्य उपप्रमुख हरविंदर सोनी के घर तथा दफ्तर में चेकिंग की गई। सोनी ने बताया कि उनके घर और दफ्तरों की खोजी कुत्तों तथा बम निरोधक मशीनों के साथ छानबीन की गई है। उन्होंने कहा कि सुबह जब वे सैर करने घर से बाहर निकले तभी बम निरोधक दस्ता उनके घर के बाहर खोजी कुत्तों और बम निरोधक मशीनों के साथ पहुंच गया। उनकी कॉलोनी के घरों के आस पास की भूमि और वहां खड़ी गाड़ियों की छानबीन की। उसके बाद दस्ते ने बाटा चौक में स्थित शिवसेना कार्यालय और उनके व्यवसायिक कार्यालयों की भी छानबीन की।

सोनी ने कहा कि एक बार फिर दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने डीजीपी दिनकर गुप्ता कर नेतृत्व में मोहाली से पांच खालिस्तानी आतंकियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने खुलासा किया है कि वे विदेशों में बैठे आतंकवादी आकाओं के आदेश पर पंजाब में हिंदू नेताओं को मारना चाहते थे। आतंकियों के गिरफ्तार होने के बाद पंजाब के प्रमुख हिंदू नेताओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने की समीक्षा की जा रही है। गुरदासपुर के एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इस चेकिंग को रूटीन चेकिंग बताया। उन्होंने कहा क्योंकि सोनी पर पहले भी हमला हो चुका है, इसी के चलते टीम की ओर से चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed