{"_id":"5ba27d88867a557eb04183b4","slug":"41537375624-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लालच के चलते मारपीट करके महिला को घर से बाहर निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लालच के चलते मारपीट करके महिला को घर से बाहर निकाला
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लालच में विवाहिता को घर से निकाला
पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मामला दर्ज, सभी आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। दहेज की मांग को लेकर दो वर्ष पूर्व विवाहित महिला से मारपीट करके घर से बाहर निकालने संबंधी तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति, सास, ससुर और देवर फरार हैं।
तिब्बड़ पुलिस स्टेशन में पीड़िता गुरप्रीत कौर पुत्री जागीर सिंह निवासी गांव भुंबली ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका विवाह लखविंद्र सिंह पुत्र बलविन्द्र सिंह निवासी भाम के साथ अक्तूबर 2016 में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल परिवार उसे कम दहेज लाने के लिए परेशान करने लगा। अधिक दहेज लाने की मांग करनी शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने उसे 5-3-18 को मारपीट करके घर से बाहर निकाल दिया। उसके मायके परिवार की ओर से दिया गया स्त्री धन भी खुर्दबुर्द कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर फैमिली वेलफेयर कमेटी गुरदासपुर की ओर से मामले की जांच करने के बाद दी रिपोर्ट के आधार पर पति लखविंद्र सिंह, ससुर बलविंद्र सिंह, सास दलबीर कौर और देवर टिंकू के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई कुलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। इन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।