{"_id":"5b23f30d4f1c1b6d4d8b6aba","slug":"41529082637-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखे ढंग से 35 लाख रुपए की ठगी मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनोखे ढंग से 35 लाख रुपए की ठगी मारी
Updated Fri, 15 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 लाख की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। 35 लाख रुपये की ठगी करने वाले पांच लोगों के खिलाफ पुराना शाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान संजय बजाज निवासी 150 सीसी नस इमोर चेन्नई, नितिन अरोड़ा निवासी दालुपुरा ईस्ट दिल्ली, राज कुमार निवासी लक्ष्मी नगर ईस्ट दिल्ली, रानी शर्मा निवासी हनुमान नगर आगरा, सोनिया बल्लियां निवासी ईस्ट बाबरपुर नार्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि सुरजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गुन्नोपुर ने पुलिस स्टेशन पुराना शाला में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी ग्रामीण बैंक ब्रांच पुराना शाला में एक पालिसी चलती है। इसी पालिसी का सहारा लेकर आरोपियों ने सुरजीत सिंह को बैंक कर्मचारियों के रूप में फोन करके कहा कि आपकी पालिसी की कमीशन एजेंट को न देकर वह आपके खाते में ट्रांसफर कर देंगे। इसी आश्वासन के चलते सुरजीत सिंह ने समय-समय पर विभिन्न बैंकों में धीरे-धीरे 35 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर कर दिए लेकिन मनजीत सिंह को किसी तरह का लाभ नहीं दिया गया। मनजीत सिंह द्वारा बार-बार आरोपियों से पैसों संबंधी संपर्क किया गया लेकिन उसे कोई उचित जवाब नहीं मिला। उसने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज करवाई। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा के इंचार्ज द्वारा की गई और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।