फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   ृतक के पुत्र ने पुलिस पर लगाया आरोप दशहत के कारण हुई पिता की मौत

ृतक के पुत्र ने पुलिस पर लगाया आरोप दशहत के कारण हुई पिता की मौत

Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
ृतक के पुत्र ने पुलिस पर लगाया आरोप दशहत के कारण हुई पिता की मौत
बेटे ने पुलिस पर लगाया आरोप, दशहत में पिता को हुआ हार्ट अटैक
विज्ञापन

अदालत में केस जीतने के बावजूद पुलिस ने रुकवाया काम
एसएसपी आफिस के एक व्यक्ति पर लगाया फोन पर धमकाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
दीनानगर (गुरदासपुर)।
दीनानगर में अदालत से केस जीतने के बाद भी अपनी जगह में काम करने पर जब दीनानगर की पुलिस की ओर से उन्हें कथित तौर पर रोकने का प्रयास किया गया तो हार्ट अटैक आने से व्यक्ति की मौत हो गई। हालांकि थाना दीनानगर प्रभारी कुलविंदर सिंह ने पुलिस पर लगाए सभी आरोपों से सिरे से खारिज कर दिया और पुलिस को कोई शिकायत न मिलने की बात कही।

मृतक की पहचान लोकेश शर्मा पुत्र हरिदत शर्मा निवासी रेलवे रोड़ के रुप में हुई। जो लकड़ी का कारोबार करता था। लोकेश ने अपना मकान बनाया हुआ था और साथ ही वह अपने कब्जे वाले स्थान वाली गली में एक तरफ दीवार का निमार्ण करवा रहा था। उसके पड़ोसी अशोक सैनी पुत्र जगदीश सैनी ने इस गली के निर्माण को रोकने संबधी अदालत में केस दायर किया था। जबकि अदालत का फैसला लोकेश शर्मा के हक में आ चुका था। जब वह गली में दीवार के निमार्ण का काम करवा रहा था। तो अशोक सैनी ने पुलिस के पास काम रुकवाने के लिए शिकायत कर दी। हालांकि लोकेश के पास कोर्ट के आर्डर मौजूद थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुला लिया। लोकेश शर्मा के पुत्र रोहित शर्मा ने आरोप कहा कि पड़ोसी का रिश्तेदार हरीश जोकि एसएसपी आफिस गुरदासपुर में तैनात है। हमें फोन पर धमकियां देता था तथा हम पर काम रोकने संबंधी दबाव डालता था। रोहित शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह थाने में पुलिस प्रभारी कुलविंदर सिंह के पास पहुंचे और उन्हें कोर्ट के आर्डर की कापी दिखानी चाही तो उन्होंने कागज देखने से ही मना कर दिया। जिस कारण मेरे पिता दहशत में आ गए और थोड़े समय बाद हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई। रोहित ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने 181 पर शिकायत दर्ज करवा दी है। जब इस संबंध में दीनानगर थाने के प्रभारी कुलविंद्र सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि मौत के संबंध में किसी ने भी थाना दीनानगर में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्रभारी ने कहा कि न तो वह किसी लोकेश को जानते हैं और न अशोक सैनी को। इन्हें न ही थाने में बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी जरूर मिली है कि एक व्यक्ति की हार्टअटैक से मौत हो गई है और वह पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं। अगर ऐसा होता तो उन्होंने क्यों शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया। यह सब पुलिस को बदनाम करने की कोशिश है। इस संबंध में डीएसपी स्पेशल ब्रांच गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि वह इस मामले की तह तक जाएंगे और पूरी जांच करेंगे। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


24जीडीआर12- अपने पिता की मौत के बाद पुलिस पर आरोप लगाता रोहित शर्मा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed