{"_id":"5a676ae04f1c1b93268b5fc4","slug":"41516727008-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से 4","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से 4
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से नकदी छीनकर भाग रहे दो बदमाश धरे
लोगों ने छीनी नकदी समेत पकड़कर पुलिस के हवाले किया
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
महिला से नकदी छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनसे छीने हुए 48500 रुपये बरामद कर लिए। थाना सिविल लाइन बटाला में दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मनजीत कौर वासी मुर्गी मोहल्ला बटाला ने पुलिस को बताया कि वह डेेरा रोड पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पैसे निकलवाने गई थी। उसके साथ उसका बेटा भी था।
उसने बैंक से 48,500 रुपये निकाले और नकदी को एक लिफाफे में रख लिया। इसके बाद उसने रिक्शा लिया और अलीवाल रोड पर स्थित बिजली घर में बिल जमा करवाने चली गई। जब वह बिजली घर के सामने रिक्शे से उतरी तो एक स्कूटी पर सवार दो युवक आए। वह उसके हाथों से पैसों वाला लिफाफा छीनकर भाग निकले। अभी वह थोड़ी दूर ही गए थे कि उनकी स्कूटी स्लिप हो गई और वह दोनों नीचे गिर गए। वहां पर लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने पुलिस ने मनजीत कौर के बयान पर आरोपी हिम्मत सिंह औैर सविंदर कुमार से छीनी हुई नकदी को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।