फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   दादा के देहांत पर घर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत

दादा के देहांत पर घर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 19 Feb 2019 10:20 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 19 Feb 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
दादा के देहांत पर घर आए सैनिक की सड़क दुर्घटना में मौत
्रसैनिक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

गुरदासपुर। दादा के देहांत पर छुट्टी लेकर घर आए सैनिक की सोमवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक मनिंदर सिंह ने 23 फरवरी को वापस ड्यूटी पर जाना था। मृतक का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है।

मनिंदर सिंह उर्फ लाडी (28) पुत्र हजूरा सिंह निवासी जैनपुर थाना दोरांगला, सेना की 124 टीए सिख रेजीमेंट में था। इन दिनों उसकी पोस्टिंग श्रीनगर में थी। परिजनों ने बताया कि दो फरवरी को मनिंदर के दादा का देहांत हो गया था। इसके चलते वो 3 फरवरी को 20 दिन की छुट्टी लेकर घर आया था। 17 नवंबर को मनिंदर मोटरसाइकिल पर किसी काम से दोरांगला की तरफ गया था। जब वो घर वापस आ रहा था तो रास्ते में उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो सड़क किनारे लगे एक पोल से टकरा गया। मनिंदर को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां हालत गंभीर होने के चलते उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मनिंदर की अभी 4 नवंबर 2018 को शादी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed