{"_id":"5b61e9f64f1c1bab7d8b5dc8","slug":"31533143542-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के मोटर साइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के मोटर साइकिल सहित दो चोर गिरफ्तार
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के बाइक समेत दो गिरफ्तार
गुरदासपुर। घुम्मणकलां पुलिस ने दो मोटर साइकिल चोरों को चोरी के बाइक समेत गिरफ्तार किया है।
पुलिस स्टेशन घुम्मणकलां में तैनात एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए गश्त कर रहे थे। मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में मोटर साइकिल चोर गिरोह के सदस्य चोरी का मोटर साइकिल बेचने के लिए घूम रहे हैं। इस पर पुलिस पार्टी ने गांव गादड़िया के पास रजवाहा पुल पर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्ति बजाज मोटर साइकिल पर आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोककर मोटर साइकिल के दस्तावेजों की मांग की गई कि तो वह कोई उचित जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया गया यह मोटर साइकिल चोरी का है। उसे बेचने के लिए वह ग्राहक ढूंढ रहे थे। आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी भंगाली जिला अमृतसर हाल निवासी सहारी, सर्बजीत सिंह उर्फ सोनू निवासी सहारी के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।