{"_id":"5dd282698ebc3e54ec352bf7","slug":"26-year-old-youth-murdered-in-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद पर मौसा ने की खौफनाक वारदात, भतीजे को मारी चार गोलियां, मौके पर तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन विवाद पर मौसा ने की खौफनाक वारदात, भतीजे को मारी चार गोलियां, मौके पर तोड़ा दम
Mon, 18 Nov 2019 05:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 18 Nov 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
मृतक युवक का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा के गांव अब्लू में ससुराल पक्ष की जमीन के बंटवारे के विवाद में सोमवार को एक व्यक्ति की उसके मौसा ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लखवीर सिंह निवासी कोठे बुटर बकूआ कोटभाई मौके से फरार हो गया। थाना नेहियांवाला पुलिस ने मृतक कुलदीप सिंह (26) की पत्नी किरणजीत कौर के बयान पर आरोपी लखवीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुलदीप सिंह निवासी गांव भलाईआना, मुक्तसर साहिब अपने पिता की मौत के बाद अपनी मां के साथ ननिहाल गांव अब्लू जिला बठिंडा में रहने लगा था। कुलदीप सिंह का डेढ़ साल का बेटा है। ननिहाल में कोई लड़का न होने के चलते ननिहाल की पूरी जमीन उसकी मां और दो अन्य मौसियों के हिस्से आई।
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले जब कुलदीप के नाना की मौत हुई, तब से लखवीर सिंह ससुराल पक्ष की जमीन को बांटने के लिए लगातार कुलदीप से कह रह था। कुलदीप बार-बार इसे टाल रहा था। इसी बात को लेकर कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच बहस हुई थी। सोमवार को कुलदीप अपने खेत में चारा काटने गया था।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां लखवीर सिंह मोटरसाइकिल पर आया और कुलदीप पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। चार गोलियां लगने से कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास के खेत में काम कर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एसएसपी नानक सिंह का कहना था कि पुलिस ने आरोपी लखवीर सिंह के खिलाफ मृतक की पत्नी किरणजीत कौर के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।