फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   सरकारी ग्रांटों के दुरउपयोग करने के आरोप में महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज

सरकारी ग्रांटों के दुरउपयोग करने के आरोप में महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज

Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
सरकारी ग्रांटों के दुरउपयोग करने के आरोप में महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज
महिला सरपंच और पंचायत सचिव पर मामला दर्ज
विज्ञापन

11 लाख की ग्रांट के दुरुपयोग का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला।
गांव के विकास के लिए जारी की गई सरकारी ग्रांट का दुरुपयोग करने के आरोप में पुलिस थाना सदर बटाला ने एक महिला सरपंच औैर पंचायत सचिव के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने यह मामला उप मंडल अधिकारी पंचायती राज लोक निर्माण उप मंडल बटाला की शिकायत पर दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई महिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में पंचायत राज लोक निर्माण विंग के उप मंडल अधिकारी ने आरोप लगाया था कि गांव तलवंडी लाल सिंह की महिला सरपंच गुरप्रीत कौर और पंचायत सचिव शरणजीत सिंह ने गांव के विकास के लिए जारी सरकारी ग्रांटों का दुरुपयोग करके 11 लाख 7 हजार 234 रुपये की ठगी की है। जब पुलिस ने इस शिकायत की जांच पड़ताल की तो आरोप ठीक पाए गए। जांच अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर दोनों आरोपी गुरप्रीत कौर और शरणजीत सिंह के खिलाफ पुलिस थाना सदर में धारा 409 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मगर जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed