फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रूपये ठगे

विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रूपये ठगे

Sun, 17 Mar 2019 10:24 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर 9 लाख 25 हजार रूपये ठगे
विदेश भेजने के नाम पर सवा नौ लाख की ठगी
विज्ञापन

अलग-अलग मामलों में महिला समेत पांच एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। थाना सिविल लाइन बटाला ने दो ट्रेवल एजेंटों पर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। वहीं नामजद दोनों एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि सुरजन मसीह निवासी गांव बहादुर हुसैन बड़ा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि सोनू और दीपक नामी ट्रेवल एजेंटों ने बटाला के उमरपुरा चौक में टूर और ट्रेवल का दफ्तर खोला था। उसने और उसके साथ 21 अन्य लोगों ने उक्त एजेंटों को कुवैत जाने के लिए कुल राशि 625500 रुपये दे दिए। उक्त एजेंटों ने उनसे पैसे ले लिए और उनको जाली वीजे थमा दिए। जब उनको वीजा के बारे में पता चला तो वह उसके दफ्तर पहुंचे। तब तक वह अपना दफ्तर बंद करके वहां से भाग निकले। न तो आरोपियों ने उन्हें उनके पैसे वापस किए हैं और न ही उनके पासपोर्ट। ऐसा करके उक्त दोनों एजेंटों ने उनसे धोखाधड़ी की है। एएसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि शिकायतकर्ता के इन आरोपों की जांच पुलिस के उच्च अधिकारियों ने की तो आरोप ठीक पाए जाने के बाद उक्त दोनों सोनू निवासी दोलोवाल और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य में मामले में भी थाना श्री हरगोबिंदपुर पुलिस ने तीन ट्रेवल एजेंटों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर तीन लाख की ठगी करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एएसआई सरवन सिंह ने बताया कि थेनियल मसीह, राजन मसीह निवासी माड़ी पन्नवां और गुरदीप सिंह निवासी बागढियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनको सिंगापुर भेजने के लिए रंजीत सिंह, उसकी बहन कमलजीत कौर और महल सिंह निवासी गांव कागड़ा ने उनसे तीन लाख रुपये लिए। उक्त एजेंटों ने उनके पासपोर्ट भी ले लिए। पैसे और पासपोर्ट लेने के बाद न तो उक्त एजेंटों ने उनको सिंगापुर भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। आरोपों की जांच करवाने के लिए एसएसपी बटाला ने इनक्वायरी इंचार्ज एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को दी। आरोप ठीक पाए जाने के बाद उक्त तीनों एजेंटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed