{"_id":"5bdc78f7bdec22695873c8cc","slug":"201541175543-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने दहेज की मांग से तंग आकर जहरीली चीज खाकर की आत्महत्या,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने दहेज की मांग से तंग आकर जहरीली चीज खाकर की आत्महत्या,
Updated Fri, 02 Nov 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज से परेशान विवाहिता ने जहर खाकर दी जान
पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। एक विवाहिता द्वारा ससुराल परिवार की दहेज की मांग से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। मामले में सिटी पुलिस स्टेशन गुरदासपुर ने मृतका प्रिया अरोड़ा के पिता जोगिंद्र पाल के बयान पर पति, ससुर, सास के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन सिटी में दर्ज रिपोर्ट में मृतका प्रिया अरोड़ा के पिता जोगिंद्रपाल पुत्र रोशन लाल निवासी रोढ़ी मोहल्ला गुरदासपुर ने बताया कि उसने बेटी का विवाह 2015 में राकेश कुमार कुआतड़ा पुत्र चंद्र कुआतड़ा निवासी आनंद नगर सहारनपुर के साथ किया था। आरोपी उसकी बेटी से 25 लाख रुपये की मांग करते थे कि उन्होंने कोठी लेनी है और अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे, जिस पर प्रिया ने उसे फोन पर सूचित किया कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता है इसलिए उसे आकर ले जाएं। वह अपनी बेटी प्रिया सहित उसकी बेटी रिधमा को अपने घर गुरदासपुर ले आया। उसने बताया कि प्रिया ने आरोपियों से तंग आकर शुक्रवार को कोई जहरीली चीज का ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।