{"_id":"5baa5fd4867a557ec232dad1","slug":"201537892308-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ही शराब पीकर घर गया तो पत्नी ने फोड़ा सिर, लगवाने पड़े टांके","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुबह ही शराब पीकर घर गया तो पत्नी ने फोड़ा सिर, लगवाने पड़े टांके
Updated Tue, 25 Sep 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर घर लौटा पति, पत्नी ने फोड़ा सिर
शराब ठेके के अहाते पर ड्यूटी करता है पति
डॉक्टरों ने खून रोकने के लिए लगाए टांकें
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। मनवाल कालोनी में दिन के समय शराब पीकर घर पहुंचे पति की पत्नी ने ऐसी पिटाई की कि उसे सिविल अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। नशे में धुत होकर बहस करने पर भड़ी पत्नी ने किसी तीखी चीज से उसका सिर फोड़ दिया। डॉक्टरों ने लहूलुहान पति के सिर पर करीब आधा दर्जन टांकें लगाए हैं।
घायल पति की पहचान लवली कुमार निवासी मनवाल कालोनी के रूप में हुई है। लवली कुमार ने बताया कि वह मनवाल कालोनी के पास ही शराब ठेके के साथ वाले अहाता में काम करता है। ड्यूटी के बाद मंगलवार सुबह वह शराब पीकर घर चला गया था। इस पर पत्नी उस पर गुस्सा करने लगी। इस पर दोनों में बहस होने लगी। शराब के नशे में बहस करने पर भड़की पत्नी ने तीखी चीज से उसके सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिया। शराब के नशे में होने के चलते उसे खुद पता नहीं चला कि पत्नी ने उसे किस चीज से मारा। सिर में जगह-जगह गहरे कट लगे होने के कारण अधिक खून बह रहा था। डॉक्टरों ने उसके सिर पर आधा दर्जन से अधिक टांके लगाए हैं।
फोटो:-1-सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में सिर पर टांके लगवाता लवली कुमार।