फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मामला सोनू बाजवा पर गोली चलाने का

मामला सोनू बाजवा पर गोली चलाने का

Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मामला सोनू बाजवा पर गोली चलाने का
फेसबुक पर दी गालियों का बदला गोलियों से लिया
विज्ञापन

गौंडर के साथी हैरी मजीठिया ने ली सोनू बाजवा पर हमले की जिम्मेदारी
कांग्रेस नेता ओंकार सिंह उर्फ सोनू बाजवा ने एक गनमैन के पक्ष में डाली थी पोस्ट
गैंगस्टर मजीठिया ने इंस्पेक्टर और गनमैन पर लगाए थे नशा तस्करी के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। गैंगस्टर हैरी मजीठिया ने गांव हयातनगर निवासी कांग्रेस नेता ओंकार सिंह उर्फ सोनू बाजवा की टांग पर चार गोलियां मारने की जिम्मेदारी ली है। रविवार को हुए हमले के बाद सोमवार को वायरल हुई पोस्ट ने हलचल पैदा कर दी है। विक्की गौंडर के साथी गैंगस्टर हैरी मजीठिया ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बता दें कि रविवार को सोनू बाजवा पर उसके घर के बाहर दो बाइक सवारों ने चार गोलियां मारी थीं, जो उसकी टांग में गोली लगी थीं। हालांकि ओंकार सिंह बाजवा का कहना था कि उसकी किसी के साथ निजी रंजिश नहीं थी। बस उसे फेसबुक के जरिये एक मैसेज आया था।
चिट्टे का काम करने वालों का यही हश्र करने की धमकी
सोमवार को फेसबुक पर हैरी मजीठिया ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि उसने पिछले दिनों नशा तस्करों और पुलिस कर्मचारियों को नशे में लिप्त होने की बात कही थी। इस पर बाजवा ने उसके साथ फेसबुक पर गाली गलौज का मैसेज पोस्ट किया था। पोस्ट में गैंगस्टर ने कहा कि तुझे सिर्फ इसलिए जान से नहीं मारा गया कि तू एक परिवार वाला है। जो लोग चिट्टे का काम करेंगे या चिट्टे का काम करने वाले का समर्थन करेंगे उनका यही हश्र होगा। पोस्ट में कहा गया है कि तेरे साथ कुछ अन्य लोग भी थे, जिन्हें पाठ पढ़ाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


नशे के खिलाफ बोला था गैंगस्टर, जांच कर रही पुलिस
बता दें कि पिछले दिनो हैरी मजीठिया ने फेसबुक पर ही एक पोस्ट डाली थी, जिसमें उसने गुरदासपुर के एक इंस्पेक्टर राजिंदर कुमार तथा गनमैन जतिंदर पर नशा तस्करी में लिप्त होने का आरोप लगाया था। हैरी मजीठिया ने पोस्ट में कहा कि उसने इनके नाम जाहिर कर नशे के खिलाफ पंजाब को बचाने के लिए पोस्ट शेयर की थी, जबकि ओंकार बाजवा जो गनमैन जतिंदर सिंह का दोस्त है, ने पोस्ट डालकर उसे और सुक्खा भिखारीवाल को गालियां निकाली थीं। इसी बात से खफा गैंगस्टर मजीठिया ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया। बता दें कि गैंगस्टर की पोस्ट के बाद एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने एक एसपी और दो डीएसपी की टीम गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए थे। इस संबंधी में एसएसपी भुल्लर का कहना है कि उन्होंने भी पोस्ट पढ़ी है और जांच चल रही है। पुुलिस सभी तथ्यों की बारीकी से जांच कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो 02जीडीआर1, 2- फेसबुक पर डाली गई पोस्ट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed