{"_id":"5b9a909d867a557f565e48f6","slug":"181536856221-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की को भगाकर उससे विवाह करने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की को भगाकर उससे विवाह करने वाले आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज,
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाकर विवाह करने पर केस दर्ज
गुरदासपुर। नाबालिग लड़की को भगाकर उससे विवाह करने के आरोपी के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी गुरदासपुर में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सिटी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वाली महिला ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। रात को पूरा परिवार सो रहा था कि सुबह करीब 6 बजे उठकर देखा तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। उन्होंने जब जांच की तो पता चला कि आरोपी हरप्रीत सिंह पुत्र राम सिंह निवासी कोट मित सिंह रोड अमृतसर उसे विवाह का झांसा देकर ले गया। उसने उसकी बेटी से विवाह भी कर लिया है। जांच कर रहे एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की को तो बरामद कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।