फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   शिव सेना ने पकड़े गये मोबाईल लूटेरा गिरोह को आर्थिक लाभ के लिये छोडने का लगाया आरोप,

शिव सेना ने पकड़े गये मोबाईल लूटेरा गिरोह को आर्थिक लाभ के लिये छोडने का लगाया आरोप,

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
शिव सेना ने पकड़े गये मोबाईल लूटेरा गिरोह को आर्थिक लाभ के लिये छोडने का लगाया आरोप,
मोबाइल लुटेरा गिरोह को आर्थिक लाभ के लिए छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कादियां (गुरदासपुर)।
शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डा. अजय कुमार छाबड़ा ने रविवार को अपने कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर पुलिस पर लुटेरों को आर्थिक लालच के चलते छोड़ने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि लंबे समय से शहर में चोरियां और लूट की वारदातें आम हो रही हैं लेकिन पुलिस की ओर से चोरों लुटेरों को पकड़ने की बजाय उल्टा लोगों की ओर से पकड़े गए चोरों को छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि गत दिवस सिविल अस्पताल कादियां के नजदीक एक महिला और किसानों ने मोबाइल छीनने वाले एक गिरोह के युवक को पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने छानबीन करते हुए उसके कुछ साथियों को भी पकड़ा था लेकिन चार दिन बाद ही मामले में पकड़े गए युवकों को छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर दो दिन पहले एक कांग्रेसी नेता की फ्रूट की दुकान से कंडा चोरी हो गया था। शनिवार को बस स्टैंड स्थित एक दुकान से दो सिलिंडर और मिठाई चोरी कर ली गई थी लेकिन पुलिस ने चोरी करने वालों को अब तक नहीं पकड़ा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जो लुटेरे पकड़े जाते हैं उन्हें आर्थिक लालच के चलते छोड़ दिया जाता है। उन्होंने डीजीपी पंजाब, मुख्य न्यायाधीश पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट, एसएसपी बटाला को पत्र लिखकर पुलिस की लुटेरों के प्रति सहानुभूति की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस दौरान जिला वाइस चेयरमैन बिशनदास, ब्लॉक प्रधान राजेश कुमार, शैली संधु, गगनदीप सिंह भाटिया, अमन भाटिया, जगीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


25जीडीआर1- डी जी पी पंजाब तथा मुख्य न्यायधीश पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट को भेजा गया पत्र दिखाते हुये डा अजय कुमार छाबड़ा व अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed