फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   चोरी के प्रयास में विफल रहने युवक ने चलाई गोलियां, केस

चोरी के प्रयास में विफल रहने युवक ने चलाई गोलियां, केस

Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
चोरी के प्रयास में विफल रहने युवक ने चलाई गोलियां, केस
चोरी के प्रयास में विफल रहने युवक ने चलाई गोलियां, केस
विज्ञापन

तरनतारन। गांव ठट्ठा निवासी कुलवंत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि फैक्टरी में चोरी का प्रयास करने वाले युवक ने अपने साथियों से मिलकर गोलियां चलाई। इस हमले में कुलवंत सिंह घायल हो गया। कुलवंत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह गांव के बाहर दूध फैक्टरी में काम करता है। करीब 3 माह पहले कुछ लोगों ने फैक्टरी में चोरी का प्रयास किया। फैक्टरी मालिक को कुछ दिन बाद पता चला कि चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लवप्रीत सिंह और दविंदर सिंह दीपू का हाथ है। फैक्टरी मालिक ने दोनों युवकों से सफाई ली। दोनों युवकों को कुलवंत सिंह पर संदेह हुआ कि उसने ही उनका नाम लिया होगा। इसी रंजिश में तहत लवप्रीत सिंह, दविंदर सिंह दीपू, साजन सिंह, प्रभदीप सिंह, प्रीत गोरा, सिकंदर, दिलप्रीत सिंह, जोबन निवासी गांव गदली, थाना जंडियाला गुरु ने कुलवंत सिंह के घर को आग लगाने लिए छत पर पड़ी लकड़ियों को जला डाला। पड़ोसियों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। फिर रात 9 बजे आरोपी कुलवंत सिंह के घर आए और तोड़फोड़ करने लगे। उन्होंने कुलवंत सिंह को पीट कर घायल कर दिया और गोलियां भी चलाई। थाना झब्बाल के प्रभारी गुरचरन सिंह ने बताया कि एएसआई हर्षा सिंह ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed