फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घर में घुसकर नाबालिगा छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म

घर में घुसकर नाबालिगा छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर नाबालिगा छात्रा से युवक ने किया दुष्कर्म
घर में घुसकर नाबालिग से रेप
विज्ञापन

तरनतारन। 11वीं की छात्रा से उसके घर में घुसकर युवक ने दुराचार किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। छात्रा को स्कूल जाते समय युवक अर्शप्रीत सिंह परेशान करता था। जिस बाबत छात्रा ने परिवार को कई बार शिकायत की। 9 जून की रात को आरोपी अर्शप्रीत सिंह लड़की के घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पीड़िता को आरोपी ने दोबारा ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। इसपर उसने घटना की जानकारी परिवार को दी। थाना वैरोंवाल की प्रभारी सुमनप्रीत कौर ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरिंदर कौर ने पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग छात्रा का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवाया गया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed