फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पैट्रोल पंप तथा मोबाईल टावर लगवाने के नाम पर 22 लाख ठगे।

पैट्रोल पंप तथा मोबाईल टावर लगवाने के नाम पर 22 लाख ठगे।

Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 12 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पैट्रोल पंप तथा मोबाईल टावर लगवाने के नाम पर 22 लाख ठगे।
पेट्रोल पंप, टावर लगवाने के नाम पर 22 लाख ठगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। रिलायंस पेट्रोल पंप दिलाने और मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर करीब 22 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपियों के विरुद्ध थाना दीनानगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सही पते की जानकारी न होने के कारण पुलिस को आरोपियों को गिरफ्तार करना मुश्किल हो गया है।

पीड़ित सुखदेव सिंह निवासी गांव देवलिया ने एसएसपी को 1 मई को शिकायत दी थी। शिकायत में रंजीत सिंह और वीके माथुर ने फोन पर संपर्क कर खुक दीनानगर का रिलायंस कंपनी एरिया मैनेजर बताया। आरोपियों ने रिलायंस पेट्रोल पम्प अलाट करवाने तथा रिलायंस का टावर लगाने की बात की। आरोपियों के कहने पर उसने बैंक में करीब 22 लाख 5 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। अब इन दोनों मोबाइल बंद हैं और बैंक खाते भी बंद करा दिए है। मामले की जांच डीएसपी कलानौर गुरबंत सिंह बैंस ने की। जांच में आरोप सही मिलने पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed