{"_id":"5aafe96d4f1c1b21578b58ff","slug":"161521477997-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश को लेकर गले में मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश को लेकर गले में मारी गोली
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश मेें युवक को गोली मारी, केस
तरनतारन।
थाना भिखीविंड की पुलिस ने गांव सूरविंड में रंजिश के कारण एक युवक के गले में गोली मारने और झगड़ा करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलबीर कौर पत्नी जरनैल सिंह निवासी सूरविंड ने बताया कि 17 मार्च को वह और उनका बेटा रात को 9:30 बजे सरपंच के घर से लौट रहे थे। जब वह गांव के ही जगरूप सिंह के घर के बाहर से निकलने लगे तो आरोपी जगरूप सिंह ने गाली गलौच की। इसके बाद दूसरे आरोपी कुलदीप सिंह ने अपनी पिस्टल से गोली चला दी जो कि उनके बेटे की गर्दन में लगी। इस दौरान आरोपी के अन्य साथी भी उनके साथ मारपीट करते रहे। बलबीर कौर के चिल्लाने पर आरोपी वहां से भाग गए। सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि बलबीर कौर की शिकायत पर पुलिस ने जगरूप सिंह, कुलदीप सिंह, हरचंद सिंह, बिक्कर सिंह, सुरिंदर सिंह और परगट सिंह सभी निवासी सूरविंड के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।