फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का आरोप, केस दर्ज

पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का आरोप, केस दर्ज

Wed, 21 Feb 2018 09:08 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
पति व सास के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का आरोप, केस दर्ज
पति और सास के खिलाफ दहेज के लिए तंग करने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर। कम दहेज लाने और अधिक दहेज मायके से लाने की मांग कर एक विवाहिता को परेशान करने वाले पति व सास के विरुद्ध सिटी पुलिस गुरदासपुर ने केस दर्ज किया है। सिटी पुलिस स्टेशन प्रभारी श्याम लाल ने बताया कि एक नवविवाहिता सुनीता पुत्र अमी चंद निवासी गुरदासपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक को आठ अगस्त 2017 को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसका विवाह गुलशन कुमार पुत्र राम लुभाया निवासी गांव शेरपुर (सुजानपुर) के साथ हुआ था। विवाह के समय उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था लेकिन उसका पति व सास शीला देवी दहेज कम लाने संबंधी ताने देकर परेशान करते थे। मायके वालों से और दहेज लाने की मांग करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस शिकायत की जांच का काम फैमिली वेलफेयर कमेटी को सौंपा गया। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर शिकायतकर्ता के पति गुलशन और सास शीला देवी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed