फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother returned from Taiwan performs last rites for younger brother and sister-in-law.

Ghaziabad News: ताइवान से लौटे भाई ने किया छोटे भाई-भाभी का अंतिम संस्कार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Brother returned from Taiwan performs last rites for younger brother and sister-in-law.
इंदिरापुरम। एनएच-9 पर इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में छिजारसी कट के पास रविवार को हादसे में निजी कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष और उनकी डाइटीशियन पत्नी नीलम के शवों पोस्टमार्टम हुआ। ताइवान से लौटे अंकुर के आने पर ही पुलिस ने उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद उन्होंने अपने छोटे भाई आशीष और उनकी पत्नी नीलम को मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार भी हिंडन पर मौजूद रहा।
विज्ञापन

एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि इंदिरापुरम की साया गोल्ड एवेन्यू सोसायटी में रहने वाले एक फार्मा कंपनी के एरिया मैनेजर आशीष आनंद बाइक से डाइटीशियन पत्नी नीलम के साथ तुराबनगर में खरीदारी के लिए निकले थे। जब वह एनएच-9 पर छिजारसी कट के सामने पहुंचे तो बेलगाम तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को चपेट में लेकर उनको कुचल दिया था। 50 मीटर तक ट्रक बाइक को घसीटते हुए ले गया था और दंपति की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने उनके भाई अंकुर से संपर्क किया तो वह ताइवान में थे। उन्होंने पोस्टमार्टम अपने सामने कराने की पुलिस के समक्ष शर्त रखी थी। वह मंगलवार को ताइवान से आए तो उनके सामने पोस्टमार्टम हुआ और फिर उन्होंने हिंडन पर मुखाग्नि दी। परिजन ने बताया कि आशीष के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी थी। नीलम के घर के लोग उनकी छह वर्षीय बेटी की देखभाल कर रहे हैं। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश के लिए टीम को पंजाब गई है और मालिक से चालक का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed