{"_id":"5d2226c78ebc3e6d216fcd15","slug":"15625192136-gurdaspur-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटालाः 5 युवकों ने अपने ही दोस्त को जबरदस्ती खिलाई हेरोइन, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बटालाः 5 युवकों ने अपने ही दोस्त को जबरदस्ती खिलाई हेरोइन, गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
Mon, 08 Jul 2019 12:12 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आते गांव तलवंडी गोराया में पांच दोस्तों पर अपने ही दोस्त को जबरदस्ती हेरोइन का नशा देने पर गैर इरादतन हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि इस मामले में युवक की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने यह मामला जुर्म में बढ़ोतरी करते हुए दर्ज किया है। फिलहाल मामले में नामजद सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इस संबंध में डेरा बाबा नानक के प्रभारी एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी गांव रता ने कहा कि 26 जून को उसका बेटा गुरतिंदरपाल सिंह (25) डेरा बाबा नानक में दवाई लेने गया था। रात के 9 बजे तक गुरतिंदरपाल सिंह घर नहीं आया। उसका फोन भी बंद हो गया।
जसपाल सिंह ने बताया कि उसको किसी ने रात को बताया कि उसका बेटा गुरतिंदरपाल सिंह गांव अबदाल के पास धान के खेतों में गिरा पड़ा है। उसने वहां जाकर देखा तो उसके बेटे की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने कुदरती मौत मानकर उसके बेटे के शव का पोस्टमार्टम करवाकर 174 की कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
पिता जसपाल सिंह ने आगे बताया कि शनिवार की शाम को उसके किसी जानने वाली गुलजार सिंह निवासी अमृतसर ने उसको बताया कि 26 जून की शाम को साढ़े पांच बजे गांव तलवंडी गोराया से वह गुजर रहा था। तब गांव से थोड़ा दूर ट्यूबवेल पर गुरतिंदरपाल सिंह अपने दोस्तों से साथ बैठा था। उसके पांच दोस्त गुरतिंदरपाल सिंह को जबरदस्ती हेरोइन का नशा दे रहे थे। जिसके कारण गुरतिंदर सिंह की मौत हुई है।
एसएचओ डेरा बाबा नानक दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पिता जसपाल सिंह के बयान पर मनजीत सिंह, शिंदर सिंह दोनों भाई निवासी गांव रता, चनप्रीत सिंह, किरपाल सिंह और हरभिंदर सिंह तीनों निवासी तलवंडी गोराया के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।