फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के 6 लाख 91 हजार रूपए की ठगी मारी

फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के 6 लाख 91 हजार रूपए की ठगी मारी

Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के मैनेजर ने कंपनी के 6 लाख 91 हजार रूपए की ठगी मारी

विज्ञापन
बटाला। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर पर धोखे से कंपनी के पैसे हड़पने के आरोप में थाना सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल पत्नी समेत नामजद मैनेजर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसआई गुरसेवक सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में राजेश सियाल निवासी पुरानी दाना मंडी डेरा बाबा नानक रोड बटाला ने बताया है कि डेरा बाबा नानक रोड़ पर स्थित पुरानी दाना मंडी के पास उसकी एमएस सियाल फाइनेंस कंपनी है। उसकी कंपनी में राकेश कुमार निवासी बोदे की खूही पिछले करीब 10 सालों से बतौर मैनेजर के तौर पर काम कर रहा था। उनकी कंपनी लोगों को कर्ज देती है और कर्ज दी गई राशि ब्याज समेत वापिस लेती है। कई लोगों ने अपनी घर की जरूरत को पूरा करने के लिए उनकी कंपनी से कर्ज लेकर रखा है। मैनेजर राकेश कुमार ने लोगों की किश्तों की रकम जो उसने कंपनी में जमा करवानी थी, की बजाय अपनी पत्नी सुनेहा के साथ मिलकर कपंनी के 6 लाख 91 हजार 200 रुपये हड़प लिए हैं। ऐसा करके दंपति ने ग्राहकों से और उससे धोखाधड़ी की है। एसआई गुरसेवक सिंह ने आगे बताया कि कंपनी के मालिक राजेश कुमार की शिकायत की जांच पड़ताल सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर जोगा सिंह ने की। आरोप ठीक पाए जाने के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed