फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   लूटपाट गिरोह के दो सदस्य हेरोइन समेत काबू

लूटपाट गिरोह के दो सदस्य हेरोइन समेत काबू

Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट गिरोह के दो सदस्य हेरोइन समेत काबू
तरनतारन। चेला कालोनी के पास बाइक सवार दो तस्करों को पुलिस ने 550 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। पूछताछ के दौरान एक आरोपी ने अपना नाम पता गलत बताते पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि कस्बा सुरसिंह के तस्कर राजविंदर सिंह हैप्पी को हेरोइन पहुंचाई जानी थी। दोनों आरोपियों ने कई वारदातों में शामिल होने के बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

डीएसपी सुलक्खण सिंह मान व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर नरिंदर सिंह ने चेला मोड़ कालोनी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। शक के अधार पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की तलाशी ली गई। उनके कब्जे से 550 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एक आरोपी ने अपना नाम शूबेग सिंह शेगा निवासी गांव मल्ला और दूसरे ने खुद को मंदीप सिंह निवासी चाटीविंड बताया। जांच में मनदीप का नाम पता गलत मिला। बारीकी से पूछताछ में पता चला कि उक्त व्यक्ति का नाम सरबजीत सिंह शब्बा निवासी खडूर साहिब है।
विज्ञापन

डीएसपी मान ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि 15 जून को अड्डा भिखीविंड समीप एक किसान से 2 लाख रुपये छीने थे। इन लोगों के खिलाफ थाना सिटी तरनतारन, सरहाली कलां व जंडियाला गुरु में कई केस दर्ज है। आरोपियों ने तीन माह के दौरान तरनतारन जिले में चोरी व लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दिया। दोनों को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed