फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   पुलिस ने एक संधिगत को अरेस्ट कर 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया

पुलिस ने एक संधिगत को अरेस्ट कर 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया

Sat, 01 Jun 2019 10:32 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने एक संधिगत को अरेस्ट कर 32 बोर का रिवाल्वर बरामद किया
अमृतसर। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 35वीं बरसी से कुछ दिन पहले 32 बोर की रिवाल्वर के साथ एक व्यक्ति निशान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शक है कि उसके संबंध कुछ अलगाववादी और आतंकी संगठनों के साथ हैं। पुलिस ने निशान सिंह को अटारी सेक्टर के थाना घरिंडा के गांव चीचा से पकड़ा। निशान सिंह तरनतारन के कस्बा वल्टोहा के गांव बहादुर नगर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने कहा कि निशान सिंह को एक गुप्त सूचना के बाद गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ऑपरेशन ब्लूस्टार की 35वीं बरसी के मद्देनजर, पंजाब पुलिस सप्ताह के दौरान योजनाबद्ध सुरक्षा व्यवस्था के साथ हाई अलर्ट पर है। अर्धसैनिक बलों और पुलिस कमांडो की लगभग छह कंपनियों के साथ गुरुनगरी में लगभग पांच हजार पुलिस बल तैनात किया गया है। कट्टरपंथी संगठन दल खालसा ने छह जून को अमृतसर बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed