फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   मतदान के दौरान हुए झगड़े में 14 के खिलाफ मामला दर्ज

मतदान के दौरान हुए झगड़े में 14 के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 21 May 2019 09:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान हुए झगड़े में 14 के खिलाफ मामला दर्ज
गुरदासपुर। मतदान के दौरान पोलिंग एजेंटों में हुई तकरार के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुस ईंट पत्थर चलाने और जान से मारने की धमकी देने के चलते 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बलविंदर सिंह पुत्र सेवा सिंह वासी चंदू वडाला ने बताया कि रविवार को वह नरेंद्र सिंह और बचित्र सिंह के साथ गांव में बने बूथ पर पोलिंग एजेंट के रूप में बैठे हुए थे। दूसरी तरफ अमृतपाल सिंह पोलिंग एजेंट थे। वोट डालने के बाद इनका उनसे मामूली झगड़ा हुआ। इसके बाद इन्होंने रंजिश रखते हुए अपने साथियों सिमरनजीत सिंह, जसपाल सिंह, मनधीर सिंह, निरवैल सिंह, सतनाम सिंह, मनजिंदर सिंह, गुरलाल सिंह, रतन सिंह, निर्मल सिंह, धीर सिंह, कुलविंदर सिंह, बाज सिंह, सुखविंदर सिंह, कुलवंत सिंह, बलवंत सिंह ने उनके घर में घुसकर ईंट पत्थर चलाकर उनके घर के शीशे तोड़ दिए और जान से मारने की धमकी भी दी। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। उधर मामले की जांच कर रहे एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि मामले की जांच करने के बाद उक्त 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed