फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   कबूतर बाजी को लेकर हुआ झगड़ा,गंभीर जख्मी

कबूतर बाजी को लेकर हुआ झगड़ा,गंभीर जख्मी

Mon, 07 May 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कबूतर बाजी को लेकर हुआ झगड़ा,गंभीर जख्मी
घर में घुसकर तेजधार हथियारों से हमला, चार गंभीर
विज्ञापन

कबूतर उड़ाने की शर्त के फैसले से नाराज एक गुट ने किया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
खेमकरण में कबूतर उड़ाने के लिए लगी शर्त पर हुई तकरार के बाद दो गुटों के करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सेवा राम माहला, देश राज ने बताया के कबूतर उड़ाने की शर्त के फैसले के दौरान उनके भतीजे की मामूली तकरार बलकार सिंह के लड़के से हो गई। इस रंजिश में रात करीब 9 बजे बलकार सिंह के पुत्र जिंदर सिंह, सुखदेव सिंह, सुखविंदर सिंह करीब 30-35 लोगों को लेकर हमारे घर के बाहर हुल्लड़बाजी करने लगे और जबरन घर में दाखिल होकर बिट्टू राम पुत्र महिंद्र पाल, सलीम पुत्र महिन्द्र पाल, विनोद पुत्र बिट्टू राम एवं कादर पुत्र दर्शन राम को तेज हथियारों से गंभीर जख्मी कर दिया एवं मार पीट भी की। उन्होंने बताया हमने झगड़े के संबंध में हमने रात साढ़े नौ बजे पुलिस थाना खेमकरण को सुचित कर दिया गया था और जख्मीयो को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था वही सलीम पुत्र महिंद्र पाल की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने अमृतसर में रेफर कर दिया गया। इस समय जब दूसरी पार्टी से बात की गई तो जख्मी जिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले झगड़े की शुरुआत की थी और स्कूल की ग्राउंड में मुझे और मेरे मामा हरपाल सिंह से मारपीट की। फिर और लोगों के साथ घर आकर धमकियां दी। जिंदर सिंह ने कहा के झगड़े के दौरान उनके दो भाई और मामा को चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना खेमकरण के एसएचओ बलविंदर सिमंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से झगड़े एवं मारपीट को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। आगे की कार्रवाई मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बयान दर्ज कर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed