फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   अमृतसर बस स्टैड़ स्थित होटल में कल्कता के हरनेक नी की आत्महत्या

अमृतसर बस स्टैड़ स्थित होटल में कल्कता के हरनेक नी की आत्महत्या

Fri, 30 Mar 2018 09:59 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर बस स्टैड़ स्थित होटल में कल्कता के हरनेक नी की आत्महत्या
कपड़ा व्यापारी ने होटल में जान दी
विज्ञापन

हरनेक सिंह के बाएं हाथ की नस कटी थी, पास पड़ी थी सल्फास की शीशी
अमर उजाला ब्यूरो
अमृतसर।
बस स्टैंड के समीप स्थित होटल नय्यर में कोलकाता के इलाका हाल गगड़बाना पुलिस स्टेशन मेहता निवासी कपड़ा व्यापारी हरनेक सिंह पुत्र चरण सिंह के आत्महत्या कर ली। थाना मजीठा रोड पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना मजीठा रोड के एसएचओ प्रेमपाल के मुताबिक होटल मैनेजर ने बताया कि हरनेक सिंह बीती 9 मार्च से होटल में रुका था। उसने अपने आप कपड़े का व्यापारी बताया था और कहा था कि उसके रिश्तेदार अमृतसर में भी रहते है। वह कपड़ा का व्यापार करने के लिए अमृतसर आया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होटल में एक लड़की पहुंची। वह अपने आप को हरनेक की रिश्तेदार बता रही थी। उसने कहा कि वह हरनेक को बार-बार फोन कर रही थी। वह फोन उठा नहीं रहे है। बकौल एसएचओ इसकेबाद जब होटल मैनेजर ने दरवाजा खोलना चाहा तो अंदर से बंद था। कमरे के रोशनदान से देखने पर पता चला कि हरनेक की बाएं हाथ की नस कटी थी और सल्फास की खाली शीशी पास पड़ी थी। इसके बाद सूचना पुलिस को दे दी गई थी। इसके एसएचओ प्रेमपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया। पुलिस ने कमरे की गहनता से जांच की और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि जांच जारी है। घटनास्थल पर मौजूद सामान कब्जे में ले लिया गया है। हरनेक सिंह के घरवालों को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed