फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   14th time threat to bomb blast Golden Temple SGPC receives email

गोल्डन टेंपल को उड़ाने की फिर मिली धमकी: SGPC को आई ई-मेल, 14वीं धमकी में क्या लिखा? पुलिस जांच पर सवाल

Tue, 29 Jul 2025 07:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Jul 2025 07:31 PM IST
सार

पंजाब के अमृतसर स्थित सिखों के सबसे पवित्र स्थान हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) को आरडीएक्स बम से उड़ाने की फिर धमकी मिली है। सिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) को धमकी भरा ईमेल मिला है।  

विज्ञापन
14th time threat to bomb blast Golden Temple SGPC receives email
हरमंदिर साहिब। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल (हरिमंदिर साहिब) को आरडीएक्स से उड़ाने की एक बार फिर धमकी मिली है। यह धमकी सोमवार को एसजीपीसी की ई-मेल पर भेजी गई है। ई-मेल में लिखे संदेश की शैली वही है, जो इससे पहले दी गई 13 धमकियों में लिखी गई है। लेकिन हैरानी की बात तो यह कि अभी तक पुलिस ई-मेल भेजने वाली आरोपी का पता नहीं लगा सकी है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल भेजने वाले की लोकेशंस बार-बार बदली जा रही हैं। उसका आइपी एड्रेस कभी देश के राज्यों में तो कभी विदेश में ट्रेस किया रहा है। इन हालात में आरोपी तक पहुंचना पुलिस के लिए काफी मुश्किल हो रहा है। इसे लेकर पंजाब पुलिस का स्टेट साइबर सेल डाटा मुहैया करवाने वाली कंपनी के संपर्क में है। लेकिन ई-मेल से संबंधित डाटा पुलिस के पास पहुंचने में एक से डेढ़ महीने तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन


शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अब तक श्री हरिमंदिर साहिब को 14 धमकियां मिल चुकी हैं और यह सिलसिला लगातार जारी है। अब तक पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कुछ नहीं बताया जा रहा है। पंजाब के सीएम भगवंत मान खुद 22 जुलाई को पुलिस अधिकारियों के साथ श्री हरिमंदिर साहिब की सुरक्षा का जायजा ले चुके हैं। इसके बाद आरोपियों ने ईमेल के मार्फत श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को भी आरडीएक्स लगाकर उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में किसानों का प्रदर्शन: किसान नेता डल्लेवाल ने किया एलान... सरकार को चेतावनी, अब क्यों भड़के अन्नदाता?

यह भी पढ़ें: लव मैरिज की सजा: लड़के वालों को गांव से निकाला... मारपीट की, सड़क पर रात बिता रहा परिवार, क्यों कोई मदद नहीं कर रहा?

यह भी पढ़ें: मोबाइल चार्जर फटने से महिला की मौत: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... सो रही थी महिला, आग लगने से झुलसी, तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed