फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire broke out due to mobile charger explosion woman burnt to death

मोबाइल चार्जर फटने से महिला की मौत: चार्जिंग पर लगा था मोबाइल... सो रही थी महिला, आग लगने से झुलसी, तोड़ा दम

Tue, 29 Jul 2025 05:41 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 29 Jul 2025 05:41 PM IST
सार

पंजाब के जगरांव में मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाकर महिला सो गई। चार्जर ज्यादा गर्म होने से फट गया और आग लग गई। आग से सो रही महिला बूरी तरह झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Fire broke out due to mobile charger explosion woman burnt to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

मोबाइल फोन फटने से मौत की खबरें अक्सर आती रहती हैं। मोबाइल की बैटरी फटने के कारण ऐसी घटनाएं होती हैं। मोबाइल फोन फटने के कुछ मामलों में मौत भी हुई हैं। वहीं अब मोबाइल फोन के चार्जर फटने से महिला की मौत की घटना हुई है। यह मामला पंजाब के लुधियाना के जगरांव का है। 
विज्ञापन


जगरांव के गांव अलीगढ़ में यह दुखद घटना सामने आई है। मोबाइल चार्जर फटने से लगी आग में बुरी तरह झुलसी महिला की एक सप्ताह बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान मनप्रीत कौर उर्फ रिप्पी के रूप में हुई है। थाना सिटी के बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


घटना 22 जुलाई की है जब मनप्रीत कौर मोबाइल चार्जिंग में लगाकर सो रही थी। इसी दौरान चार्जर अत्यधिक गर्म हो गया और उसमें आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि जल्द ही बिस्तर पर सो रही महिला के तकिए तक पहुंच गई। आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया जिससे महिला 90 प्रतिशत तक जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की चीखें सुनकर आसपास के लोगों ने मुश्किल से आग बुझाई और उसे पहले जगरांव के अस्पताल में भर्ती करवाया। हालत नाजुक होने के कारण उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। 

जांच अधिकारी ने बताया कि मनप्रीत कौर अपनी बुजुर्ग मां के साथ अपने मायके में रह रही थी। उनका पति से तलाक हो चुका था। कुछ समय पहले उनके पिता की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थी।


महिला गहरी नींद में थी, जिस कारण उसे आग का पहले पता नहीं चला। जब आग का सेंक उस तक पहुंचा, तब तक काफी देर हो चुकी थी। क्योंकि आग ने पूरे बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed