{"_id":"5b900a97867a557f365c1944","slug":"141536166551-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरोट जैमल सिंह में 50 किलो लो क्वालिटी खोया, 25 किग्रा. पनीर और 25 किलो चमचम पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नरोट जैमल सिंह में 50 किलो लो क्वालिटी खोया, 25 किग्रा. पनीर और 25 किलो चमचम पकड़ी
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 किलो मिलावटी खोया, 25-25 किलो पनीर और चमचम बरामद
फूड सेफ्टी कमिश्नर ने की चेकिंग, फतेहपुर चौक से 60 किलो पतीसा और 11 पैकेट स्टार्च भी जब्त
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। फूड सेफ्टी विंग और डेयरी विकास विभाग की ओर से संयुक्त तौर पर नरोट जैमल सिंह में मिठाई की दुकानों और डेयरियों पर रेड की गई। जिसमें विभाग ने 50 किलो लो-क्वालिटी खोया, 25 किलो पनीर, 25 किलोग्राम चमचम, 60 किलो पतीसा और 11 पैकेट स्टार्च पाऊडर के जब्त किए हैं। कमिश्नर फूड सेफ्टी ने सभी पदार्थों के सैंपल लेकर खरड़ लैब में भेजे गए हैं। बुधवार सुबह फूड सेफ्टी कमिश्नर राजिन्द्रपाल, डेयरी विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कश्मीर सिंह ने नरोट जैमल सिंह और फतेहपुर में हलवाई की दुकानों और डेयरियों पर चेकिंग की। कमिश्नर राजिंद्र पाल ने बताया कि सबसे पहले नरोट जैमल सिंह की खालसा डेयरी पर चेकिंग की गई जहां से पनी की सैंपलिंग की जबकि बाकी पदार्थों की गुणवत्ता सही पाई गई। इसके बाद नरोट जैमल सिंह के पास जिंदर स्वीट शॉप पर चेकिंग की गई जहां 50 किलो लो-क्वालिटी खोया, 25 किलो पनीर और 25 किलो चमचम पकड़ी गई। कमिश्नर राजिन्द्र पाल ने बताया कि खोया और पनीर काफी दिन पुराना था, जबकि चमचम में रंग का उपयोग जरूरत से काफी ज्यादा मात्रा में किया गया था, सारे सामान को मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके अलावा टीम ने फतेहपुर चौक में ही हरबंस स्वीट शॉप पर चेकिंग की तो वहां से 60 किलो पतीसा बरामद किया गया। दुकानदार ने टीम को बताया कि सारा पतीसा जालंधर से मंगाया गया है। कमिश्नर राजिन्द्र पाल सिंह ने सैंपल लेकर बाकी पतीसा सील किया, वहीं दुकान से 11 पैकेट स्टार्च पाउडर के भी बरामद किए गए। कमिश्नर ने बताया कि दुकानदार स्टार्च पाउडर का इस्तेमाल आलू टिक्की बनाने में करता था। टीम ने स्टार्च पाउडर को भी मौके पर नष्ट किया गया। कमिश्नर ने बताया कि सभी दुकानों से लिए सैंपलों को जांच के लिए खरड़ की फूड लैबोरेटरी में भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर संबंधित डेयरी और स्वीट शॉप मालिक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभागने पहले ही सभी दुकानदारों और डेयरी चालकों को कानून के बारे अवगत करवा दिया गया है, अगर फिर भी कोई मिलावटी पदार्थ बेचता या बनाता पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। टीम में फूड सेफ्टी अफसर सिमरत कौर, डेयरी इंस्पेक्टर करण अवतार सिंह भी शामिल थे।
फोटो:-4-फतेहपुर चौक में हलवाई की दुकान पर सामान जब्त करते कमिश्नर राजिन्द्र पाल व अन्य।