फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   हैरोइन व नशीली गोलियों समेत

हैरोइन व नशीली गोलियों समेत

Thu, 04 Jan 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
हैरोइन व नशीली गोलियों समेत
हेरोइन और नशीली गोलियों समेत 8 गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
तरनतारन।
जिला पुलिस ने हेरोइन और नशीली गोलियों समेत आठ लोगों को काबू किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी (आई) तिलक राज ने बताया कि थाना चोहला साहिब के सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह गश्त पर मौजूद थे। इस दौरान गांव धुन्न ढाए वाला से बाइक पर आ रहे प्रकाश सिंह निवासी चोहला साहिब और प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभु निवासी चंबा कला को रोककर संदेह के आधार पर उनकी तलाशी ली गई। पुलिस ने उनके कब्जे से 1510 नशीली गोलियां बरामद कीं।
इस तरह थाना हरिके के एएसआई बलविंदर सिंह ने गुरजंट सिंह उर्फ जंटा और बलविंदर सिंह दोनों निवासी हरिके को पुल सुआ कीडियां के पास से हेरोइन का सेवन करते हुए काबू किया। उक्त आरोपियों से एक सिल्वर की पन्नी, पाइप, सिल्वर पेपर और एक लाइटर बरामद हुआ है।
विज्ञापन

थाना खेमकरण के एएसआई चरणजीत सिंह ने बस अड्डा भूरा कोहना से शिवकर्म सिंह निवासी सुरसिंह और सारज सिंह निवासी गांव सिंधवा को 6 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया। थाना वल्टोहा के एएसआई लखविंदर सिंह ने सरवण सिंह निवासी गांव जोध सिंह वाला से 310 नशीली गोलियां बरामद की है। थाना भिखीविंड के एएसआई. सुरिंदर कुमार ने बलेहर रोड से बगीचा सिंह को 605 नशीली गलियों समेत काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed