फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   -पश्चिम बंगाल की महिला से जबरदस्ती शादी और बंधुआ मजदूरी करवाने का मामला-

-पश्चिम बंगाल की महिला से जबरदस्ती शादी और बंधुआ मजदूरी करवाने का मामला-

Sat, 25 Aug 2018 10:33 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
-पश्चिम बंगाल की महिला से जबरदस्ती शादी और बंधुआ मजदूरी करवाने का मामला-
जबरदस्ती शादी रचाने वाला पति गिरफ्तार
विज्ञापन

बंधक बनाई गई महिला को नहीं दिया मुक्ति प्रमाण पत्र और सहायता राशि
पीड़िता नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बांडेड लेबर की टीम के साथ सिलीगुड़ी रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। पश्चिम बंगाल की महिला को नौकरी और कमाई का झांसा देकर गांव जनियाल में जबरन शादी रचाने और बंधुआ मजदूरी कराने वाले भाई-बहन पर थाना नरोट जैमल सिंह ने मामला दर्ज किया था। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पति राकेश कुमार को गांव जनियाल से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि आरोपी की बहन फरार है। दोनों भाई-बहन के खिलाफ अगवा करने और दुष्कर्म सहित 7 धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं पीड़िता को दिल्ली से आए नेशनल कैंपेन कमेटी फॉर इरेडिकेशन ऑफ बांडेड लेबर की टीम के साथ सिलीगुड़ी रवाना कर दिया है। कमेटी कन्वीनर निर्मल गोराना का कहना है कि प्रशासन ने अपना काम भी पूरा नहीं किया। महिला को आरोपी की गिरफ्त से छुड़ाने के बाद उसे लावारिस हालत में छोड़ दिया। बंधुआ मजदूर को छुड़वाने के बाद स्टेट गवर्नमेंट का कर्तव्य है कि पीड़ित को उसकी मजदूरी, मुक्ति प्रमाण पत्र और 20 हजार रुपये सहायता राशि देकर उसे पुलिस प्रोटेक्शन में उसके निवास पर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन इस मामले में सहयोग करता है तो ठीक नहीं तो हाईकोर्ट में एप्लीकेशन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed