फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   घर में घुसकर किया फायर 10 नामजद

घर में घुसकर किया फायर 10 नामजद

Mon, 26 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किया फायर 10 नामजद
घर में घुसकर किया फायर 10 नामजद
विज्ञापन

तरनतारन। रंजिश के चलते घर में घुसकर तेजधहार हथियारों से हमला करने व गोली चलाने के आरोप में थाना भिखीविंड की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में निशान सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी सुरसिंह ने बताया कि निजी रंजिश के चलते सुरजीत सिंह ने अपने साथियों सहित उसके घर में दाखिल होकर उसके भाई लक्ष्मण सिंह पर दातर से वार किया। जबकि सुरजीत सिंह के साथी रंजीत सिंह ने उसके परिजनों को मारने के लिए गोलियां चलाईं। जबकि रामसिंह ने कृपाण से हमला कर उसे घायल कर दिया । परिजनों के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गए। घायल हुए सदस्यों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले संबंधी जानकारी देते एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने निशान सिंह की शिकायत पर सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह शमशेर सिंह, भिंदा लल्लो व उनके पांच अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed