{"_id":"59e6367b4f1c1bdb538b7f13","slug":"131508259451-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बटाला। शहर में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। थाना सिविल लाइन बटाला ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गुलजार सिंह निवासी लीकां वाला तालाब बटाला ने बताया कि उसका बेटा किंगराज (36) सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उघोवाल से वेरका बाइक पर सवार होकर जा रहा था। डीलक्स वाली पुली के पास दूसरी तरफ से एक अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसके बेटे किंगराज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञान वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा सड़क हादसा गांव सुनैया के बाईपास के पास हुआ। पुलिस को दी गई शिकायत में गुरमीत कौर वासी संत नगर बटाला ने बताया कि उसके पति गुरदयाल सिंह गांव सुनैया से घर का सामान लेकर वापस घर आ रहा था। गांव सुनैया के बाईपास के पास अज्ञात वाहन ने उसकेे पति को साइड मार दी। इससे पति गुरदयाल की मौके पर ही मौत हो गई।