{"_id":"5c040e1fbdec224179148a7d","slug":"11543769631-amritsar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खत्री सभा के पास महिला की बाली छीन फरार हो गया स्नैचर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खत्री सभा के पास महिला की बाली छीन फरार हो गया स्नैचर
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की बाली छीनकर स्नैचर फरार
पठानकोट। अपने गांव से लमीनी में रिश्तेदार से मिलने जा रही महिला की कान की बाली को स्नैचर छीन फरार हो गया। स्कूटी सवार स्नैचर का आसपास खड़े युवकों ने बाइक पर उसका पीछा किया, डेढ़ किमी तक पीछा किया। इसके बावजूद स्नैचर बच निकला। महिला ने इसकी शिकायत थाना डिवीजन नंबर 1 में दर्ज करवाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में दुरंगखड्ड निवासी ओमा देवी के भतीजे राकेश कुमार ने बताया कि उसकी चाची गांव से लिमीनी जा रही थी। खत्री सभा के पास तो पीछे से सफेद स्कूटी पर सवार अज्ञात युवक ने बाली झपट ली और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शी आनुष मंहास ने बताया कि आसपास खड़े युवकों ने स्कूटी सवार का पीछा किया। ट्रैफिक जाम का फायदा उठाकर स्कूटी सवार बच निकला। एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।