फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   नित नेम के गुटका साहिब के अंग तार तार करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

नित नेम के गुटका साहिब के अंग तार तार करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज

Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
नित नेम के गुटका साहिब के अंग तार तार करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज
गुटका साहिब बेअदबी, केस दर्ज
विज्ञापन

गुरदासपुर। पुलिस स्टेशन तिब्बड़ के तहत गांव रत्तोवाल में नित नेम के गुटका साहिब के अंग के साथ बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अंग को तार तार कर गुटका साहिब में ही रख दिया गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस स्टेशन तिब्बड़ में तैनात एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि लखबीर सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी रत्तोवाल ने बताया कि गांव के गुरुद्वारा साहिब में कोई स्थायी ग्रंथी नहीं है। गांव के नौजवान ही गुरुद्वारे की सेवा, संभाल करते हैं। 7 सितंबर 2018 को वह जोगिंद्र सिंह पुत्र जगीर सिंह और अमरजीत सिंह पुत्र करतार सिंह दोनों निवासी गांव रत्तोवाल के साथ गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होने गए। माथा टेकने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब की परिक्रमा करने लगे तो थड़ा साहिब के नीचे नितनेम का गुटका साहिब पड़ा था। जब उन्होंने गुटका साहिब उठाकर देखा तो जपुजी साहिब के एक अंग से लेकर आठ अंग तक किसी अज्ञात व्यक्ति ने टुकड़े टुकड़े कर गुटका साहिब में ही रखे थे। जिससे उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed