फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   congress corrupt, chotepur says congress corrupt, chotepur statement in kalanaur, amritsar

कांग्रेस घोटालों, शिअद एक परिवार की पार्टी: छोटेपुर

Sun, 16 Oct 2016 09:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर Updated Sun, 16 Oct 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
congress corrupt, chotepur says congress corrupt, chotepur statement in kalanaur, amritsar
गुरदासपुर के कलानौर वर्करों को संबोधित करते अपना पंजाब पार्टी के प्रधान छोटेपुर। - फोटो : amarujala
अपना पंजाब पार्टी के प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर ने कांग्रेस को घोटालों की पार्टी बताया। वहीं अकाली दल को बादल एंड कंपनी बताते हुए एक परिवार की पार्टी करार दिया। छोटेपुर रविवार को बाबा लाल सिंह जी के गुरुद्वारा अंगीठा साहिब छोटेपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा यह दोनों पार्टियां पंजाब वासियों के दिल-दिमाग से उतर चुकी हैं। इन दोनों पार्टियों से निराश हुए पंजाब वासियों ने आम आदमी पार्टी से एक नई आस दिखी। अब आम आदमी पार्टी का चेहरा बेनकाब होने पर पंजाब के लोगों ने इस पार्टी से भी मुंह मोड़ लिया है और अपना पंजाब पार्टी के उम्मीदें लगा बैठे है। उन्होंने दावा करते हुए कि अपना पंजाब पार्टी  लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। 
विज्ञापन


छोटेपुर ने कहा कि अपना पंजाब पार्टी नवंबर के पहले सप्ताह उम्मीदवारो की पहली सूची जारी करेगी। पार्टी ईमानदार, इंकलाबी और पंजाब व पंजाबियत की आवाज बुलंद करने वाले उम्मीदवारों को टिकट देगी। उनके संपर्क में विभिन्न पार्टियों के ईमानदार और सुलझे लीडर संपर्क में है और आने वाले दिनों में उन्हें अपना पंजाब पार्टी में अहमियत दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना पंजाब पार्टी  के प्रसार करने के लिए गांवों की गलियों, मुहल्लों में पोस्टर लगाने के अलावा सदस्य बनाने का का काम भी युद्ध स्तर पर शुरु किया गया है। उन्होंने कहा कि अपना पंजाब पार्टी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और अकाली, भाजपा पर भारी पड़ेगी।


इस मौके पर जिला गुरदासपुर के इंचार्ज अमनदीप सिंह गिल, गुरदियाल सिंह रंधावा, लखबीर सिंह, सुरजीत सिंह, एडवोकेट सिमरनजीत सिंह रंधावा, गुरदेव तुंग, अमरीक सिंह, रजिंदर सिंह भंगू, बलजीत सिंह, दिलबाग सिंह, निशान सिंह, जोगिंदर सिंह, अजैब सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed